Skip to main content

Indian education system ki kamiyaan

 इंडियन एजुकेशन सिस्टम की कमियां

1. व्यवहारिक ज्ञान का ना होना :-

  भारतीय शिक्षा नीति की सबसे  बड़ी कमी यह है कि भारतीय शिक्षा में  व्यवहारिक ज्ञान का अभाव है जिसके कारण बच्चे कुछ सीखने के बजाय हमेशा रटने पर जोर देते हैं आप भली-भांति जानते हो कि हमारे द्वारा रटा हुआ ज्ञान हमें कभी भी जिंदगी के किसी भी मोड़ पर काम नहीं आएगा हमें सिर्फ और सिर्फ एक ही ज्ञान काम आएगा वह है हमने किन चीजों को अपने व्यवहार में शामिल किया है  इसे  व्यवहारिक ज्ञान कहते हैं जो कि  आगे चलकर जिंदगी में हमें बहुत ही काम आता है

  बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाएं देखने के लिए Click here ✌✌

2. बच्चों को हमेशा नौकरियों के लिए प्रेरित करना :-

 हमारे प्यारे से देश में हमेशा बच्चों को यह पढ़ाया जाता है कि आप स्कूली जिंदगी के बाद नौकरियां कैसे हासिल करें इस कारण बच्चे स्कूलों में कुछ सीखने के बजाय हमेशा सीखते हैं कि बड़े होकर नौकरी कैसे हासिल की जाए
इस पर भारत के मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कहते हैं कि

" जब तक शिक्षा का मकसद नौकरियां पाना होगा तब तक समाज में नौकर ही पैदा होंगे मालिक नहीं "

 इस महान हस्ती की बात से  यह बिल्कुल स्पष्ट साबित हो जाता है की हमें नौकरी वाली सोच को साइड में रख कर स्कूल के समय व्यवहारिक ज्ञान पर जोर देना चाहिए

3. पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार की कला ना सिखाना :-

 जापान में स्कूल पढ़ने वाले बच्चे को बहुत तरह के आत्मनिर्भरता के गुण सिखाए जाते हैं ताकि वह बच्चा स्कूल के बाद सरकारी नौकरी पर निर्भर ना रहे खुद का रोजगार खुद ही ढूंढे लेकिन हमारे प्यारे से मुल्क में शिक्षा के साथ हमें किसी भी प्रकार का आत्मनिर्भरता का गुण नहीं सिखाया जाता जिसके कारण हमारे देश में लाखों युवा बेरोजगार है वह शिक्षा पर इतने आदी हो गए हैं कि जिंदगी में किसी भी प्रकार का अन्य रोजगार नहीं कर सकते हैं
 जबकि विकसित राष्ट्रों में वहां पढ़ने वाले बच्चे इतने सक्षम होते हैं कि स्कूल के समय से ही खुद का बिजनेस करना स्टार्ट कर देते हैं वही हमारे इंडिया के बच्चे अगर खुद का बिजनेस शुरू भी करना चाहे तो अनेक तरह के लोग  टोकेगे बस अंतर साफ दिखाई दे रहा है कि हम विकसित राष्ट्रों से इतना पीछे क्यों है

4. भारतीय शिक्षा नीति में बच्चों को फेल न करने की पद्धति 

 भारतीय शिक्षा नीति में कहीं पर भी यह विवरण नहीं किया गया है कि बच्चे को आठवीं क्लास से पहले फेल किया जाए हमारे देश में क्या होता है कि किसी भी बच्चे को आठवीं क्लास तक फेल कतई नहीं करते हैं जिसके कारण बच्चे शुरुआती दौर में पढ़ाई में रुचि नहीं लेते जिसके कारण बच्चे बहुत ही कमजोर होते जाते हैं
 वह बात तो अपनी सुनी ही होगी जिस मकान की नीव जितनी मजबूत होगी वह मकान उतना ही मजबूत होगा लेकिन हमारे इंडिया में एजुकेशन सिस्टम की नीव बहुत ही कमजोर है जिसके कारण बच्चे मन लगाकर नहीं पढ़ते हैं वह बच्चे किसी रोजगार से वंचित रह जाते हैं और सरकारी नौकरियों से भी इस कारण बच्चों को शुरुआती दौर में फेल न करना भारतीय शिक्षा नीति की सबसे बड़ी कमी है

 मॉब लिंचिंग क्या है | मोबलीचिंग का अर्थ देखने के लिए Click here 😢😢

•  हस्तमैथुन की लत से कैसे छुटकारा पाएं देखने के लिए   Click here

Comments

Popular posts from this blog

Unknown Girl Se Kaise Baat Karen

 अनजान लड़की से कैसे बात करें  कोई बहाना बना कर बात करें :-  अनजान लड़की आपको किसी रेलवे स्टेशन किसी बस स्टेशन या फिर कहीं पर भी मिल सकती है अगर आपका मन हो रहा है कि आप उससे बात करें तो सबसे पहले  आपको कोई छोटा सा बहाना बनाकर बात की शुरुआत करनी पड़ेगी जैसे आपको किसी रेलवे स्टेशन पर मिलती है तो आप जानबूझकर उससे यह पूछे कि उनको कहां जाना है या फिर किसी को ड्रॉप करने आई है ऐसा करने से बात की शुरुआत  भी हो जायेगी   एक बार बात की शुरुआत हो जाने के बाद उनसे आप आगे भी बात कर सकते हो  उसके काम के बारे में बात करें :-  बात की शुरुआत हो जाने के बाद आप आगे भी बात को नियमित रख सकते हैं  जैसे उसके काम के बारे में भी बात कर सकते हैं उनसे यह पूछा कि वो क्या काम करती है काम पूछने के बाद फिर उस काम की जानबूझकर सराहना कीजिए ऐसा करने से आपको अनजान  समझते हुए भी अपना समझने लगेगी क्योंकि जब हम किसी अनजान व्यक्ति को उसकी काम के बारे में अच्छी राय देते हैं हम उसके दिल में एक जगह क्रिएट कर जाते हैं वही जगह हमें आगे भी काम आएगी   अनजा...

फांसी की सजा सुनाने के बाद जज क्यों पेन तोड़ देता है..?

फांसी की सजा सुनाने के बाद जज कलम क्यों तोड़ देते हैं...?  दोस्तों फांसी की सजा एक बहुत ही कठोर सजा है दोस्तों फांसी की सजा इसलिए सुनाई जाती है ताकि अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार यह सोचे कि मेरे अपराध करने की सजा कितनी बड़ी है इस उद्देश्य से अपराधी को फांसी दी जाती है कलम तोड़ने की वजह 1.दोस्तों फांसी की सजा सुनाने के बाद जज कलम इसलिए तो देते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि जिस कलम से किसी की मौत लिखी है वह कलम जिंदा रहे इसलिए उस पेन को तोड़ दिया जाता है 2.पेन तोड़ने की दूसरी सबसे बड़ी वजह यह है कि जज चाहते हैं कि हमने जिस फैसले को लिख दिया है उस फैसले को दोबारा हम भी न बदल सके इस उद्देश्य से जज पेन को तोड़ देते हैं दोस्तों इस टॉपिक पर मैंने अपने यूट्यूब पर अकाउंट पर एक वीडियो भी डाला है जिसके लिंक मैं इस ब्लॉक के नीचे दे रहा हूं दोस्तों उस वीडियो को जरूर देखना उस वीडियो में भी बहुत सारी ज्ञानवर्धक बातें हैं

Board ki exam me achhe number kaise laaye

बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाएं  नियमित अध्ययन करें :- Study बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी करते वक्त किसी भी विद्यार्थी को अगर अच्छे अंक लाने है तो उस विद्यार्थी को नियमित अध्ययन अनिवार्य रूप से करना पड़ेगा क्योंकि नियमित अध्ययन करने से उस बच्चे का बोर्ड का सिलेबस पूरा हो जाएगा जिसके कारण बच्चा पूर्ण रूप से आत्मविश्वाससित  हो कर बोर्ड की परीक्षा देगा इस कारण  बच्चा बहुत ही अच्छा स्कोर कर सकता है  चीजों को रटने  की बजाए समझने का प्रयास करें :- दोस्तों आपकी किताबी ज्ञान को रटने की बजाय समझने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि हमें रटी रटाई चीज बहुत ही कम समय के लिए याद रहती हो जबकि उसी चीज को अगर हम एक बार समझ ले तो वह चीज हम जीवन भर नहीं भूलते  है  इसलिए किताबी ज्ञान को हमेशा समझे ताकि आगे चलकर वही ज्ञान आपको कंपटीशन एग्जाम के लिए बहुत ही काम आए  भारत में बढ़ रही मोबलीचिंग का अर्थ जानने  के लिए    Click here  पड़ी हुई चीज को  रिवाइस  करें :- दोस्तों पढ़ी हुई च...